#delhigangrape- Government of India are you listening ? #Vaw #Justice #Protest #Poem


लो ख़त्म हुई आपाधापी, लो बंद हुई मारामारी

लो जीत गई सत्ता फिर से, लो हार गई फिर लाचारी

कल सात समंदर पार कहीं इक आह उठी थी दर्द भरी

तब से जनता है ख़फ़ा-ख़फ़ा, तब से सत्ता है डरी-डरी

सोचो अंतिम पल में उसका कैसा व्यवहार रहा होगा

नयनों में पीर रही होगी, लब पर धिक्कार रहा होगा

जब सुबह हुई तो ये दीखा, बस ग़ैरत के परखच्चे हैं

इक ओर अकड़ता शासन है, इक ओर बिलखते बच्चे है

जनता के आँसू मांग रहे, पीड़ा को कम होने तो दो

तुम और नहीं कुछ दे सकते, हमको मिलकर रोने तो दो

सड़कों की नाकाबंदी करके, ढोंग रचाते फिरते हो

अभिमन्यु की हत्या करके, अब शोक जताते फिरते हो

जो शासक अपनी जनता की रक्षा को है तैयार नहीं

उसको शासक कहलाने का, रत्ती भर भी अधिकार नहीं

 

BY- NEETI

 

Leave a comment

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.

Join 6,862 other followers

%d bloggers like this: